छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 - जारी यहां डाउनलोड करें

Rudrama : Thursday 23-04-2026 | 5:44 PM

CG Police SI Admit Card 2026 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज ऑफिशल वेबसाइट में छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर 341 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसकी दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। सीजी पुलिस एसआई परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई किए हैं। वह सभी अभ्यर्थी सीजीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर सीजी पुलिस एसआई प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड 2026 - संक्षिप्त विवरण

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई वैकेंसी
विभाग का नाम छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग
परीक्षा का नाम छत्तीसगढ़ पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा
पद का नाम सब इंस्पेक्टर
कुल वैकेंसी 341 पद
कैटेगरी प्रवेश पत्र
परीक्षा की प्रकार ऑफलाइन
परीक्षा स्थान छत्तीसगढ़
प्रवेश पत्र जारी तिथि 30/12/2025
परीक्षण तिथि 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026
आधिकारिक साइट cgpolice.gov.in

छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026

पद विवरण :- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से उप निरीक्षक संवर्ग पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसकी पद विवरण एवं पदों की संख्या निम्नलिखित है।

पद का नाम पदों की संख्या
1. सूबेदार 19
2. उप निरीक्षक 278
3. उनि विशेष शाखा 11
4. प्लाटून कमांडर 14
5. उनि अंगुल चिन्ह 04
6. उनि प्रश्नाधीन दस्तावेज 01
7. उनि कंप्यूटर 05
8. उनि साइबर क्राइम 09
कुल पद 341 पद

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता :- छत्तीसगढ़ प्रदेश के होनहार महिला और पुरुष अभ्यर्थी जो छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन सभी अभ्यर्थियों के लिए विभाग द्वारा निर्धारित योग्यता एवं पात्रता निम्नलिखित है।

» शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट पास
» आयु सीमा 18 वर्ष अधिकतम 35 वर्ष
» मूलनिवासी छत्तीसगढ़
» नागरिकता भारतीय
» आचरण अच्छा होना चाहिए
» स्वास्थ्य शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ
» रोजगार पंजीयन रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए

छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा तिथि

परीक्षा तिथि :- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑफिशल वेबसाइट में छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए समय सारणी जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक अभ्यर्थी निर्धारित स्थानों पर दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

दिन दिनांक समय
- 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 सुबह 7:00 बजे

सीजी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

डाउनलोड कैसे करें :- अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर Cg Police Sub Inspector Admit Card डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो कर स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

» सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट विजिट करें।
» उसके बाद प्रवेश पत्र लिंक को क्लिक करें।
» रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करें।
» एडमिट कार्ड बटन को क्लिक करें।
» सीजी पुलिस एसआई प्रवेश पत्र ओपन हो गया होगा।
» प्रिन्ट या पीडीएफ से कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई नियुक्ति प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया :- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पदों पर चयन होने के लिए सभी वर्ग के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा आयोजित करने वाले सभी इवेंट में सफल होने के बाद मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जावेगा।

» प्रारंभिक परीक्षा
» मुख्य परीक्षा
» दस्तावेज छानबीन
» शारीरिक मापदंड
» फिजिकल टेस्ट
» इंटरव्यू
» मेडिकल टेस्ट
सीजी पुलिस उप निरीक्षक चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे CG Police SI Notification की भलीभांति जांच कर लेवे।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

» पहचान पत्र
» पता प्रमाण
» शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
» जन्म प्रमाण पत्र
» कैटेगरी प्रमाण पत्र
» पासपोर्ट साइज फोटो
» रोजगार पंजीयन
» अन्य विशेष दस्तावेज़

महत्वपूर्ण लिंक