CG Forest Guard Physical Test 2026 - छत्तीसगढ़ वनरक्षक फिजिकल टेस्ट

Rudrama : Saturday 11-04-2026 | 5:24 PM

CG Forest Guard Physical Test 2026 छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक पदों पर भर्ती करने के लिए विभाग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट की संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं। छत्तीसगढ़ वनरक्षक फिजिकल टेस्ट को छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिभाशाली महिला पुरुष अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ वनरक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा की संपूर्ण जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं।

CG Forest Guard Bharti 2026 Overview

छत्तीसगढ़ वनरक्षक सीधी भर्ती
विभाग का नाम छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
पद का नाम वनरक्षक
कुल वैकेंसी 1484 पद
कैटेगरी सीजी गवर्नमेंट जॉब
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
स्थान छत्तीसगढ़
भाषा हिंदी
अनुभव नहीं
राष्ट्रीयता भारतीय
नियुक्ति प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट एवं लिखित परीक्षा
आधिकारिक साइट forest.cg.gov.in

Chhattisgarh Forest Guard Height Requirements

शारीरिक प्रमाप पुरुष महिला
ऊंचाई 163 सेंटीमीटर 150 सेंटीमीटर
सामान्य सीना 79 सेंटीमीटर -
सीने के न्यूनतम पुलाव 05 सेंटीमीटर -

CG Forest Guard Qualification Details

शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता
योग्यता 10वीं / 12वीं
आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 30 वर्ष
आयु में छूट मानदंडों के अनुसार
आयु कैलकुलेटर Age Calculator

CG Forest Guard Physical Test Details

सीजी वनरक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा :- दस्तावेज छानबीन एवं शारीरिक मापदंड में पात्र महिला पुरुष अभ्यर्थियों का विभाग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जावेगा। जो कुल 100 अंक का होगा जिसमें निम्नलिखित प्रतिस्पर्धाएं शामिल है।

छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता
इवेंट्स अंक
200 मीटर दौड़ 25 अंक
800 मीटर दौड़ 25 अंक
लंबी कूद 25 अंक
गोला फेक 25 अंक

CG Home Guard Physical Test Female Candidate

छत्तीसगढ़ वनरक्षक ( महिला ) फिजिकल टेस्ट :- छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड वैकेंसी के लिए सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंक का आयोजित किया जाएगा। जिसमें निम्नलिखित प्रतिस्पर्धाएं सम्मिलित है

महिला 200 मीटर दौड़ ( अंक - 25 )
1 28.50 सेकंड या कम 25 अंक
2 28.51 सेकंड से 30 सेकंड तक 20 अंक
3 30.01 सेकंड से 31.50 सेकंड तक 15 अंक
4 30.51 सेकंड से 33 सेकंड तक 10 अंक
5 33.01 सेकंड से 34.50 सेकंड तक 05 अंक
6 34.51 सेकंड या अधिक 00 अंक
महिला 800 मीटर दौड़ ( अंक - 25 )
1 3 मिनट या कम 25 अंक
2 3 मिनट 1 सेकंड से 3 मिनट 10 सेकंड तक 20 अंक
3 3 मिनट 10.01 सेकंड से 3 मिनट 25 सेकंड तक 15 अंक
4 3 मिनट 25.01 सेकंड से 3 मिनट 40 सेकंड तक 10 अंक
5 3 मिनट 40.01 सेकंड से 4 मिनट तक 05 अंक
6 4 मिनट 00.01 सेकंड या अधिक 00 अंक
महिला लंबी कूद ( अंक - 25 )
1 4.25 मीटर या अधिक 25 अंक
2 4 मीटर से 4.24 मीटर तक 20 अंक
3 3.50 मीटर से 3.99 मीटर तक 15 अंक
4 3 मीटर से 3.49 मीटर तक 10 अंक
5 2.50 मीटर से 2.99 मीटर तक 05 अंक
6 00 मीटर से 2.49 मीटर तक 00 अंक
महिला गोला फेक ( अंक - 25 )
1 8 मीटर या अधिक 25 अंक
2 7 मीटर से 7.99 मीटर तक 20 अंक
3 6 मीटर से 6.99 मीटर तक 15 अंक
4 5 मीटर से 5.99 मीटर तक 10 अंक
5 4 मीटर से 4.99 मीटर तक 05 अंक
6 00 मीटर से 3.99 मीटर तक 00 अंक

CG Forest Guard Physical Test Male Candidate

छत्तीसगढ़ वनरक्षक ( पुरुष ) फिजिकल टेस्ट :- छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट विभाग द्वारा सभी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंक का आयोजन किया जावेगा जो निम्नलिखित है।

पुरुष 200 मीटर दौड़ ( अंक - 25 )
1 24.50 सेकंड या कम 25 अंक
2 24.51 सेकंड से 25.50 सेकंड तक 20 अंक
3 25.51 सेकंड से 27 सेकंड तक 15 अंक
4 27.01 सेकंड से 28.50 सेकंड तक 10 अंक
5 28.51 सेकंड से 30 सेकंड तक 05 अंक
6 30.01 सेकंड या अधिक 00 अंक
पुरुष 800 मीटर दौड़ ( अंक - 25 )
1 2 मिनट 10 सेकंड या कम 25 अंक
2 2 मिनट 10.01 सेकंड से 2 मिनट 20 सेकंड तक 20 अंक
3 2 मिनट 20.01 सेकंड से 2 मिनट 30 सेकंड तक 15 अंक
4 2 मिनट 30.01 सेकंड से 2 मिनट 45 सेकंड तक 10 अंक
5 2 मिनट 45.01 सेकंड से 3 मिनट तक 05 अंक
6 3 मिनट 00.01 सेकंड या अधिक 00 अंक
पुरुष लंबी कूद ( अंक - 25 )
1 5.50 मीटर या अधिक 25 अंक
2 5.25 मीटर से 5.49 मीटर तक 20 अंक
3 4.75 मीटर से 5.24 मीटर तक 15 अंक
4 4.25 मीटर से 4.74 मीटर तक 10 अंक
5 3.75 मीटर से 4.24 मीटर तक 05 अंक
6 00 मीटर से 3.74 मीटर तक 00 अंक
पुरुष गोला फेक ( अंक - 25 )
1 9 मीटर या अधिक 25 अंक
2 8 मीटर से 8.99 मीटर तक 20 अंक
3 7 मीटर से 7.99 मीटर तक 15 अंक
4 6 मीटर से 6.99 मीटर तक 10 अंक
5 5 मीटर से 5.99 मीटर तक 05 अंक
6 00 मीटर से 4.99 मीटर तक 00 अंक

CG Forest Guard Eligibility Details

» मूलनिवासी छत्तीसगढ़
» नागरिकता भारतीय
» आचरण अच्छा होना चाहिए
» स्वास्थ्य शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ
» रोजगार पंजीयन रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए

CG Forest Guard Physical Test Location

छत्तीसगढ़ वनरक्षक फिजिकल टेस्ट स्थान :- छत्तीसगढ़ वनरक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा को छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न मुख्यालय में आयोजित किया जावेगा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिभाशाली महिला पुरुष अभ्यर्थी जोछत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट में सम्मिलित होने वाले हैं। वह सभी कैंडिडेट नीचे तालिका पर स्थान का नाम पता की विस्तृत जानकारी जांच कर सकते हैं।

वनमंडल का नाम स्थान का नाम
» वन मंडल रायपुर -
» वन मंडल दुर्ग -
» वन मंडल बिलासपुर -
» वन मंडल सरगुजा -
» वन मंडल कांकेर -
» वन मंडल जगदलपुर -

CG Forest Guard Selection Process

चयन प्रक्रिया :- छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत फॉरेस्ट गार्ड पदों पर चयन करने के लिए ऊपर दर्शित प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करने के बाद सफलता प्राप्त करने वाले महिला पुरुष अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड पदों पर नियुक्ति किया जावेगा।

» लिखित परीक्षा
» शारीरिक मापदंड
» शारीरिक दक्षता परीक्षा
» दस्तावेज़ सत्यापन
» मेडिकल टेस्ट

Chhattisgarh Forest Guard Important Document

» पहचान पत्र
» पता प्रमाण
» शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
» जन्म प्रमाण पत्र
» कैटेगरी प्रमाण पत्र
» पासपोर्ट साइज फोटो
» रोजगार पंजीयन
» प्रवासी प्रमाण पत्र
» अन्य विशेष दस्तावेज़

CG Forest Guard Physical Test Date

शारीरिक दक्षता परीक्षा तिथि :- छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

दिन दिनांक
शनिवार 16/11/2024

Important Links