छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक वैकेंसी 2026 - आवेदन प्रक्रिया व सिलेबस

Rudra : Friday 6-02-2026 | 6:37 PM

CG Mandi Nirikshak Recruitment 2026 छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से जल्द ही ऑफिशल वेबसाइट में मंडी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक 200 पदों पर वैकेंसी जारी कर दिया है। जिसके लिए 12वीं और ग्रेजुएट पास महिला-पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कर पाएंगे। छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए विभाग द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया जावेगा। जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जावेगी सीजी मंडी निरीक्षक वैकेंसी से जुड़ी सभी जानकारी यहां दिया गया है। जिसके अनुसार परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर सकते हैं।

सीजी मंडी निरीक्षक नोटिफिकेशन 2026 अवलोकन

सीजी व्यापम मंडी निरीक्षक वैकेंसी
विभाग का नाम छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड
पद का नाम मंडी निरीक्षक, उपनिरीक्षक
कुल वैकेंसी 200 पद
कैटेगरी छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट जॉब
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
स्थान छत्तीसगढ़
भाषा हिंदी
नियुक्ति प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं मेरिट सूची
शुल्क भुगतान माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक साइट vyapamcg.cgstate.gov.in

छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक भर्ती 2026

पद विवरण :- छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड द्वारा मंडी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अधिसूचना जारी किया है। इसके वास्तविक पद विवरण की विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए तालिका पर अवलोकन कर सकते हैं।

पद का नाम पदों की संख्या
» मंडी निरीक्षक -
» उपनिरीक्षक 200
कुल पद 200 पद

छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक आयु सीमा

आयु सीमा :- छत्तीसगढ़ व्यापम मंडी निरीक्षक परीक्षा के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आयु सीमा छूट एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विभागीय नोटिफिकेशन पर प्राप्त कर सकते हैं।

वर्ग न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
सामान्य 18 वर्ष 35 वर्ष
ओबीसी 18 वर्ष 35 वर्ष
अनुसूचित जाति 18 वर्ष 35 वर्ष
अनुसूचित जनजाति 18 वर्ष 35 वर्ष

आयु में छूट :- आयु सीमा में छूट संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग की ऑफिशल नोटिफिकेशन को भली भांति पढ़ ले। अपने वर्तमान आयु जानने के लिए Age Calculator की उपयोग कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक योग्यता

योग्यता एवं पात्रता :- सीजी व्यापम मंडी निरीक्षक वैकेंसी के लिए जो महिला और पुरुष उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करने के लिए निर्धारित योग्यता एवं पात्रता की खोज कर रहे हैं। वह सभी अभ्यर्थी दिए गए तालिका पर शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

योग्यता 12वीं / ग्रेजुएट पास
राष्ट्रीयता भारतीय
अनुभव नहीं
मूल निवासी छत्तीसगढ़
आचरण अच्छा होना चाहिए
स्वास्थ्य शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ
रोजगार पंजीयन रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए

सीजी मंडी निरीक्षक का वेतन

सैलरी :- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक परीक्षा के तहत जिन उम्मीदवारों का नियुक्ति होते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित वेतन एवं भत्ते तथा अन्य लाभ प्रदान किए जाते हैं।

वेतनमान 25,300 - 80,500 /- रुपया महीना
ग्रेड पे -
महंगाई भत्ता -
मकान किराया भत्ता -

सीजी व्यापम मंडी निरीक्षक परीक्षा शुल्क

आवेदन शुल्क
सामान्य ओबीसी एससी / एसटी
350 /- 250 /- 200 /-

सीजी व्यापम मंडी निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन फॉर्म :- छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आधिकारिक तौर पर विज्ञापन जारी करने के बाद सभी कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑफिशल वेबसाइट में अंतिम तिथि तक CG Mandi Nirikshak Online Form अप्लाई कर सकते हैं।

» विभागीय विज्ञापन अवलोकन करें।
» उसके बाद विभागीय वेबसाइट को विजिट करें।
» ऑनलाइन फॉर्म लिंक को क्लिक करें।
» लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें।
» अपनी संपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
» दस्तावेज अपलोड करें।
» विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
» सबमिट बटन को क्लिक करें।
» अब आपके आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका होगा।
» भविष्य के लिए आवेदन फार्म को एक प्रति प्रिंट कर ले।

छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक चयन प्रक्रिया

नियुक्ति प्रक्रिया :- छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पदों पर चयन करने के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के माध्यम से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जावेगा जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जावेगा।

» लिखित परीक्षा
» मेरिट सूची
» दस्तावेज सत्यापन
छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे Cg Vyapam Mandi Inspector Notification की भलीभांति जांच कर लेवे।

छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न :- छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक परीक्षा के लिए नीचे तालिका पर दिए गए परीक्षा पैटर्न को पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों तथा भर्ती पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। जिसकी अवलोकन कर परीक्षा की प्रिपरेशन प्रारंभ कर सकते हैं।

समय अवधि 2 घंटे
परीक्षा ऑफलाइन
प्रश्नों की संख्या 100
कुल अंक 100
प्रश्न की प्रकार वस्तुनिष्ठ
भाषा हिंदी, इंग्लिश
ऋणात्मक अंकन हाँ

छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक सिलेबस

सिलेबस :- सीजी व्यापम मंडी निरीक्षक परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रदेश भर के महिला और पुरुष उम्मीदवार नीचे तालिका पर दिए गए सिलेबस को अच्छे से अवलोकन करने के पश्चात CG Mandi Nirikshak Syllabus के अनुसार पढ़ाई प्रारंभ कर सकते हैं।

विषय कुल प्रश्न कुल अंक
सामान्य अध्ययन 30 30
सामान्य हिंदी 20 20
सामान्य बुद्धिमत्ता 15 15
गणित 20 20
छत्तीसगढ़ से सम्बंधित प्रश्न 15 15
कुल 100 100

छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक वैकेंसी के महत्वपूर्ण दस्तावेज

» पहचान पत्र
» पता प्रमाण
» शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
» जन्म प्रमाण पत्र
» कैटेगरी प्रमाण पत्र
» दिव्यांगता प्रमाण पत्र
» पासपोर्ट साइज फोटो
» रोजगार पंजीयन
» अन्य विशेष दस्तावेज़

छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक की महत्वपूर्ण तिथियां

» आवेदन प्रारंभ तिथि 06/02/2026
» आवेदन की अंतिम तिथि 27/02/2026
» प्रवेश पत्र तिथि 20/04/2026
» परीक्षा तिथि 26/04/2026
» नोटिफिकेशन की स्थिति जारी

महत्वपूर्ण लिंक