सीआरपीएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती 2023 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए कांस्टेबल जीडी 129929 पदों पर भर्ती की राजपत्र हुआ जारी, हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी राजपत्र के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अंतर्गत कांस्टेबल जीडी के 129929 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके लिए अभ्यार्थी को 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए। अगर आप भी सीआरपीएफ कांस्टेबल जीडी वैकेंसी की तलाश कर रहे तो आपको केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की नियुक्ति लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जावेगा। सीआरपीएफ वैकेंसी की राजपत्र एवं महत्वपूर्ण जानकारी नीचे अवलोकन कर सकते हैं।
सीआरपीएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती 2023 विवरण
विभाग | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल |
पद | कांस्टेबल जीडी |
पदों की संख्या | 129929 (संभावित) |
योग्यता | 10वीं / 12वीं पास |
आयु सीमा | 18 से 25 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा |
नौकरी स्थान | संपूर्ण भारत |