यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023: 12वीं पास युवा युवतियों के लिए 52699 पदों पर भर्तियां
Rudrama Last Updated : Tuesday 03 - 10 - 2023 | 12:33 PM
यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 यूपी पुलिस विभाग में सिपाही एवं फायरमैन के 52699 पदों पर नोटिफिकेशन आज हो होगा जारी, मिली खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल एवं फायरमैन पदों की वैकेंसी आज जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे महिला पुरुष अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की लिखित परीक्षा चयन शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लेटेस्ट अपडेट एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर सूचीबद्ध किया गया है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 विवरण
विभाग |
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड |
पद |
कांस्टेबल, फायरमैन |
पदों की संख्या |
52699 पद (संभावित) |
योग्यता |
10वीं / 12वीं पास |
आयु सीमा |
18 से 28 वर्ष |
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा |
यूपी पुलिस सिपाही वैकेंसी 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड में सिपाही पदों पर जो अभ्यर्थी आवेदन भरना चाहते हैं उनके पास नीचे दर्शित डॉक्यूमेंट होना अनिवार्य है
» शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र |
» पहचान पत्र |
» जाति प्रमाण पत्र |
» निवास प्रमाण पत्र |
» जन्म तिथि प्रमाण पत्र |
» पासपोर्ट साइज फोटो |
» रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र |
यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर चयन कैसे होगा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की चयन शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 के लिए ऐसे करना होगा आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल एवं फायरमैन पदों पर जो अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इच्छुक हैं वह उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। फिलहाल अभी विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
अति आवश्यक सूचना |
सरकारीप्रेप टीम द्वारा किसी भी उम्मीदवार को जॉब ऑफर या जॉब सहायता के लिए संपर्क नहीं करते हैं। sarkariprep.in कभी भी जॉब्स के लिए किसी उम्मीदवार से शुल्क नहीं लेता है। कृपया फर्जी कॉल या ईमेल से सावधान रहें। किसी भी सहायता के लिए कृपया सरकारीप्रेप ऑफिशियल Twitter पर ट्वीट कर सकते हैं। |
!! शेयर करें !!