CG Mahtari Vandana Yojana 2025 : छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना क्या है?

Rudrama : Tuesday 21-04-2026 | 4:22 PM

CG Mahtari Vandana Yojana 2025 छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार यानी की भाजपा सरकार ने प्रदेश भर के महिलाओं की सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 12000 रुपया प्रतिवर्ष प्रदान करने की घोषणा किया है। छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के माता एवं बहनों को सशक्त बनाने के लिए 1000 रुपया माह सीधा बैंक खाता में प्रदान किया जावेगा। छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में अवलोकन कर सकते हैं।

Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana 2025 Overview

महतारी वंदन योजना
विभाग का नाम छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग
सरकार का नाम छत्तीसगढ़ सरकार
योजना का नाम महतारी वंदन योजना
घोषणाकर्ता मुख्यमंत्री
योजना घोषणा वर्ष 2024
लाभार्थी छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाएं
श्रेणी छत्तीसगढ़ योजना
सहायता राशि 1000 /- रुपया प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
स्थान छत्तीसगढ़
योजना लेवल राज्य स्तरीय
आधिकारिक साइट cgstate.gov.in

What is Mahtari Vandana Yojana 2025

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता के लिए विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपया प्रतिमाह सीधा बैंक खाता में प्रदान किया जावेगा। यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी, आर्थिक रूप से स्वतंत्र और परिवार में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए प्रारंभ किया गया है।

योजना का उद्देश्य
» छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना
» परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार
» सीधा बैंक खाता में राशि प्रदान करना
» महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
» परिवार में महिलाओं का अहम भूमिका
» महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्वावलंबी बनाना

Eligibility Criteria for CG Mahtari Vandana Yojana

मूल निवासी छत्तीसगढ़
राष्ट्रीयता भारतीय
आयु सीमा 18 से 60 वर्ष
वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो
बैंक खाता सक्रिय
अपात्र सरकारी कर्मचारी

Features of CG Mahtari Vandana Yojana

लाभ एवं विशेषताएं :- महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश भर के माता एवं बहनों के लिए शुभारंभ किए गए छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की प्रमुख लाभ एवं विशेषता निम्नलिखित है।

» माता बहनों को सम्मान प्रदान करना
» छत्तीसगढ़ प्रदेश की माताओ को आर्थिक मदद करना
» छत्तीसगढ़ प्रदेश के माताओ को सम्मान राशि प्रदान करना
» छत्तीसगढ़ की महिलाओं को समाज में उच्च दर्जा प्राप्त करवाना

How to Apply Mahtari Vandana Yojana Online Form

रजिस्ट्रेशन कैसे करें :- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए जो माता एवं बहनों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं। वह सभी आवेदिका महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी किए गए महतारी वंदन योजना पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in निर्धारित दस्तावेजों के साथ नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर स्टेप बाय स्टेप फॉर्म में सबमिट कर सकते हैं।

» विभाग की ऑफिशल वेबसाइट विजिट करें
» महतारी वंदन योजना रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक करें
» उसके बाद लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें
» उसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें
» सबमिट बटन को क्लिक करें
» अब फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका होगा

CG Mahtari Vandana Yojana Important Date

» आवेदन प्रारंभ तिथि -
» आवेदन की अंतिम तिथि -
» योजना की स्थिति सक्रिय

Mahtari Vandana Yojana Required Documents

» आधार कार्ड
» मोबाइल नंबर
» बैंक पासबुक
» राशन कार्ड

Important Links