ई-श्रम कार्ड योजना 2026 - रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और फायदे
e-Shram Card Yojana 2026 भारत सरकार ने संपूर्ण भारत के बेरोजगार मजदूर परिवारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना का शुभारंभ किया है। जिसके माध्यम से गरीब मजदूर परिवारों को सामाजिक सुरक्षा एवं दो लाख रुपया दुर्घटना बीमा देने की घोषणा की है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। वह भारतीय मजदूर नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ई-श्रम कार्ड योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी इस लेख में अवलोकन कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना 2026 - संक्षिप्त विवरण
| ई-श्रम कार्ड योजना 2026 | |
|---|---|
| विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
| सरकार का नाम | भारत सरकार |
| पोर्टल का नाम | ई-श्रम पोर्टल |
| योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड योजना |
| प्रारंभ वर्ष | 26 अगस्त 2021 |
| लाभार्थी | भारतीय श्रमिक |
| बीमा राशि | दो लाख रुपया |
| कैटेगरी | सरकारी योजना |
| योजना लेवल | राष्ट्रीय स्तर |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| स्थान | भारत |
| आधिकारिक साइट | eshram.gov.in |
ई-श्रम कार्ड योजना क्या है?
ई-श्रम कार्ड योजना क्या है? :- यह योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का राष्ट्रीय डेटाबेस (e-Shram Portal) तैयार करने के लिए बनाई गई है, ताकि सरकार उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ सके।
ई-श्रमिक कार्ड योजना के उद्देश्य
उद्देश्य :- ई-श्रम कार्ड को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा भारत के गरीब मजदूर परिवारों को केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना और श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।
| » असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना |
| » सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना |
| » आर्थिक सहायता सीधे श्रमिक तक पहुँचाना |
| » हर श्रमिक को एक यूनिक श्रम पहचान नंबर देना |
| » दुर्घटना बीमा सुरक्षा देना |
| » नई योजनाएँ और रोजगार नीतियाँ बनाना |
| » प्रवासी श्रमिकों को लाभ देना |
| » रोजगार के अवसर बढ़ाना |
ई-श्रमिक कार्ड योजना की पात्रता
योग्यता एवं पात्रता :- ई-श्रम कार्ड योजना भारत सरकार की प्रमुख योजना है जिसके लिए जो भारतीय नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग्यता एवं पात्रता निम्नलिखित है।
| मूल निवासी | भारत |
| योग्यता | - |
| नागरिकता | भारतीय |
| आयु सीमा | 16 - 59 वर्ष |
ई-श्रम कार्ड योजना के प्रमुख फायदे
लाभ एवं विशेषताएं :- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा भारत देश के असंगठित मजदूरों के लिए प्रारंभ किए गए ई-श्रमिक कार्ड योजना की मुख्य लाभ एवं विशेषताएं निम्नलिखित है जिसको अच्छे से अवलोकन कर ले।
| » भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। |
| » ई-श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। |
| » सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा। |
| » भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है। |
| » स्वास्थ्य इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगा। |
| » गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए उचित सुविधा दिया जावेगा। |
| » मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि प्रदान किया जावेगा। |
| » बच्चे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान किया जावेगा। |
| » केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। |
ई-श्रम कार्ड कौन बनवा सकता है?
ई-श्रम कार्ड योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है। जिसके लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
- निर्माण मजदूर
- रिक्शा चालक
- ड्राइवर
- घरेलू कामगार
- खेत मजदूर
- स्ट्रीट वेंडर
- दिहाड़ी मजदूर
- सिक्योरिटी गार्ड आदि
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं?
ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया :- ई-श्रम कार्ड योजना ऑनलाइन फार्म प्रस्तुत करने वाले भारतीय नागरिक ई-श्रम पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योग्य एवं इच्छुक भारतीय नागरिक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑफिशल वेबसाइट में फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
| » ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। |
| » “Self Registration” पर क्लिक करें |
| » आधार से OTP सत्यापन करें |
| » व्यक्तिगत जानकारी भरें |
| » कार्ड डाउनलोड करें |
ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
आवश्यक दस्तावेज :- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई-श्रम कार्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म अप्लाई करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है।
| » आधार कार्ड |
| » पैन कार्ड |
| » पासपोर्ट साइज फोटो |
| » मोबाइल नंबर |
| » बैंक खाता विवरण |
ई-श्रम कार्ड योजना की महत्वपूर्ण तिथि
| » प्रारंभ तिथि | 26 अगस्त 2021 |
| » अंतिम तिथि | - |
| » योजना की स्थिति | सक्रिय |