ई-श्रम कार्ड पोर्टल 2026 - लाभ, पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Rudrama : Saturday 14-02-2026 | 1:57 PM

e-Shram Card Portal 2026 ई-श्रम कार्ड पोर्टल असंगठित श्रमिकों के लिए पहचान, सुरक्षा और सरकारी लाभों का एकीकृत माध्यम है। यह पोर्टल श्रमिकों को सशक्त बनाने और योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ई-श्रम कार्ड पोर्टल भारत सरकार का एक आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए शुरू किया है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद श्रमिक को एक यूनिक श्रम पहचान संख्या (UAN) वाला ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है।

ई-श्रम कार्ड पोर्टल 2026 - संक्षिप्त विवरण

ई-श्रम कार्ड योजना 2026
विभाग का नाम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
सरकार का नाम भारत सरकार
पोर्टल का नाम ई-श्रम पोर्टल
योजना का नाम ई-श्रम कार्ड योजना
वर्ष 2026
लाभार्थी भारतीय श्रमिक
बीमा राशि 2 लाख रुपया
कैटेगरी सरकारी योजना
योजना लेवल राष्ट्रीय स्तर
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
स्थान भारत
आधिकारिक साइट eshram.gov.in

ई-श्रम कार्ड पोर्टल क्या है?

ई-श्रम कार्ड पोर्टल क्या है? :- यह पोर्टल असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डिजिटल डेटाबेस तैयार करता है। इसके माध्यम से श्रमिक ई-श्रम कार्ड (UAN नंबर) प्राप्त करते हैं, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

ई-श्रम पोर्टल के मुख्य उद्देश्य

उद्देश्य :- ई-श्रमिक कार्ड योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण किया जावेगा। इसके अलावा श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा।

» असंगठित श्रमिकों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना
» श्रमिकों को बीमा, पेंशन और रोजगार योजनाओं से जोड़ना
» आपदा या महामारी के समय सीधी आर्थिक सहायता देना
» प्रवासी मजदूरों को देशभर में योजनाओं का लाभ दिलाना
» सरकारी नीतियों को बेहतर बनाने के लिए सटीक डेटा उपलब्ध कराना
» हर श्रमिक को यूनिक श्रम पहचान नंबर देना
» असंगठित श्रमिकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ई-श्रमिक कार्ड योजना की पात्रता

योग्यता एवं पात्रता :- ई-श्रम कार्ड पोर्टल को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई-श्रम कार्ड योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए बनाया गया है। जो भारतीय नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, निर्धारित योग्यता एवं पात्रता की जानकारी प्राप्त कर विभागीय वेबसाइट पर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

मूल निवासी भारत
योग्यता -
नागरिकता भारतीय
आयु सीमा 16 - 59 वर्ष

ई-श्रम कार्ड के प्रमुख लाभ

ई-श्रम पोर्टल की प्रमुख सुविधाएँ :- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा भारत देश के असंगठित मजदूरों के लिए प्रारंभ किए गए ई-श्रम पोर्टल की मुख्य लाभ एवं विशेषताएं निम्नलिखित है जिसको अच्छे से अवलोकन कर ले।

» फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
» 2 रुपया लाख तक दुर्घटना बीमा प्रदान करना
» हर श्रमिक को यूनिक श्रम पहचान नंबर देना
» सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करना
» भविष्य में पेंशन और रोजगार योजनाओं से जोड़ना

ई-श्रम कार्ड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया :- ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले भारतीय मजदूर ई-श्रम कार्ड पोर्टल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। योग्य एवं इच्छुक भारतीय नागरिक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑफिशल वेबसाइट में फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

» आधिकारिक e-Shram Portal पर जाएं
» Self Registration विकल्प पर क्लिक करें
» आधार नंबर से OTP सत्यापन करें
» व्यक्तिगत और कार्य से जुड़ी जानकारी भरें
» ई-श्रम कार्ड PDF डाउनलोड करें

ई-श्रम कार्ड योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज :- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ई-श्रम कार्ड योजना पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं। वह सभी भारतीय नागरिकों के पास नीचे तालिका में सूचीबद्ध किए गए दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।

» आधार कार्ड
» पैन कार्ड
» पासपोर्ट साइज फोटो
» आधार से लिंक मोबाइल नंबर
» बैंक खाता विवरण

महत्वपूर्ण तिथि

» प्रारंभ तिथि 26 अगस्त 2021
» अंतिम तिथि -
» योजना की स्थिति सक्रिय

महत्वपूर्ण लिंक