ई-श्रम कार्ड योजना रजिस्ट्रेशन 2026 - कब, कहां और कैसे करें आवेदन

Rudrama : Thursday 23-04-2026 | 5:43 PM

e-Shram Card Yojana Registration 2026 केंद्र सरकार ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा भारत के बेरोजगार गरीब मजदूरों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू किया है। जिसके माध्यम से असंगठित बेरोजगार गरीब मजदूर परिवारों को ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जावेगा। ई-श्रमिक कार्ड योजना के लाभ लेने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक श्रम और रोजगार मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से ई-श्रम कार्ड योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रस्तुत कर सकते हैं। ई-श्रम कार्ड पोर्टल दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के फायदे के लिए केंद्र सरकार ने लॉन्च किया हैं। ई-श्रम कार्ड नया रजिस्ट्रेशन कराते ही मजदूरों को अपने-आप केंद्र सरकार की सभी सरकारी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के लाभ लेने वाले इच्छुक भारतीय नागरिक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा ई-श्रम कार्ड के महत्वपूर्ण फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फार्म 2026 - संक्षिप्त विवरण

ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2026
विभाग का नाम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
सरकार का नाम भारत सरकार
पोर्टल का नाम ई-श्रम पोर्टल
योजना का नाम ई-श्रम कार्ड योजना
वर्ष 2026
लाभार्थी भारतीय श्रमिक
बीमा राशि 2 लाख रुपया
कैटेगरी सरकारी योजना
योजना लेवल राष्ट्रीय स्तर
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
स्थान भारत
आधिकारिक साइट eshram.gov.in

ई-श्रमिक कार्ड के प्रमुख उद्देश्य

उद्देश्य :- ई-श्रमिक कार्ड के अंतर्गत निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण किया जावेगा। ई-श्रम कार्ड 2026 के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा।

» असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना
» सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना
» आर्थिक सहायता सीधे श्रमिक तक पहुँचाना
» हर श्रमिक को एक यूनिक श्रम पहचान नंबर देना
» दुर्घटना बीमा सुरक्षा देना
» नई योजनाएँ और रोजगार नीतियाँ बनाना
» प्रवासी श्रमिकों को लाभ देना
» रोजगार के अवसर बढ़ाना

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन पात्रता

योग्यता एवं पात्रता :- ई-श्रम कार्ड योजना की लाभ लेने के लिए जो भारतीय नागरिक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशल वेबसाइट पर पंजीयन करना चाहते हैं। उन सभी उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा नीचे तालिका पर सूचीबद्ध किए गए योग्यता एवं पत्रताओं के साथ ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

मूल निवासी भारत
योग्यता -
नागरिकता भारतीय
आयु सीमा 16 - 59 वर्ष

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के प्रमुख फायदे

लाभ एवं विशेषताएं :- ई-श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले भारतीय नागरिक को भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित लाभ प्रदान किया जावेगा। विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट की नोटिफिकेशन अवलोकन कर ले।

» भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
» ई-श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
» सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा।
» भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है।
» स्वास्थ्य इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगा।
» गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए उचित सुविधा दिया जावेगा।
» मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि प्रदान किया जावेगा।
» बच्चे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान किया जावेगा।
» केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

ई-श्रम कार्ड कौन पंजीयन करवा सकता है?

ई-श्रम कार्ड योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है। जिसके लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

  • निर्माण मजदूर
  • रिक्शा चालक
  • ड्राइवर
  • घरेलू कामगार
  • खेत मजदूर
  • स्ट्रीट वेंडर
  • दिहाड़ी मजदूर
  • सिक्योरिटी गार्ड आदि

ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया :- ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन फार्म प्रस्तुत करने वाले भारतीय नागरिक ई-श्रम पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। e-Shram Card Registration Process करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें

» ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
» “Self Registration” पर क्लिक करें
» आधार से OTP सत्यापन करें
» व्यक्तिगत जानकारी भरें
» कार्ड डाउनलोड करें

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज :- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई-श्रम कार्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म अप्लाई करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है।

» आधार कार्ड
» पैन कार्ड
» पासपोर्ट साइज फोटो
» मोबाइल नंबर
» बैंक खाता विवरण

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन की महत्वपूर्ण तिथि

» प्रारंभ तिथि 01/01/2026
» अंतिम तिथि 31/12/2026
» योजना की स्थिति सक्रिय

महत्वपूर्ण लिंक